-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
चित्रकूट जेल में गैंगवार में तीन बदमाश मारे गए
चित्रकूट जिला जेल में कैदियों के बीच शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। यहां विचाराधीन बंदी ने दो अन्य बंदियों की तमंचे से गोली चलाकर हत्या की। बंदी ने कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार दिया।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे गोलियों की आवाज से जेल परिसर गूंज उठा। जेल में विचाराधीन बंदी अंशुल दीक्षित ने बंदी मुकीम काला और मिराजुद्दीन अहमद उर्फ मेराज पर फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य कैदी और बंदी अपनी बैरकों में दुबक गए। आनन-फानन में जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी और डिप्टी जेलर अरविंद कुमार ने इसकी सूचना डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी मित्तल को दी। कुछ देर बाद भारी संख्या में पुलिस बल जेल पहुंचा। पुलिस ने अंशुल को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर भी फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे वहीं ढेर कर दिया।




Leave a Reply