-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
लोगों को महामारी से बचाने बांट रहे कोरोना किट, मास्क और सैनेटाइजर
कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत जहां नागरिकों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे है, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी आमजनों की सहायता के लिए पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सेवा भाव के साथ पीड़ितों की मदद की।
भोपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा द्वारा भदभदा विश्राम घाट में 23 ट्रक एवं संत हिरदाराम विश्रामघाट में 200 क्विंटल लकड़ियों की व्यवस्था की। सुभाष नगर विश्राम घाट में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सेवा कार्य किया। भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संत हिरदाराम नगर के फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में स्टीम उपकरण व सेनेटाइजर वितरित किए। सांसद के साथ प्रदेश पेनेलिस्ट एवं अभा सिंधी महासभा के राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रकाश मीरचंदानी उपस्थित थे।
इंदौर के राऊ विधानसभा के गुरु गोविंद सिंह मंडल अध्यक्ष श्री रवि पटवारी, महामंत्री श्री नन्नू कोजले एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना मरीजों के परिजनों को भोजन पैकेट वितरित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में राऊ विधानसभा के पालदा स्थित विद्या चिल्ड्रन ऐकेडमी टीकाकरण केन्द्र में कार्यकर्ताओं ने नर्सो को पीपीई किट प्रदान किये।
रीवा में विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आटा, दाल, चावल के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। पन्ना के सलेहा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वनवासी बस्तियों में भोजन पैकेट वितरित किए गए। झाबुआ जिले के कुंदनपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष श्री भारत सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मास्क वितरण किया।
राजगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए जिला अस्पताल में भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गयी। जबलपुर में विधायक श्री सुशील तिवारी द्वारा रानी दुर्गावती मंडल के अंतर्गत ग्राम कलगोडी (बरेला) में कोरोना उपचार किट का वितरण किया गया। भवानी प्रसाद वार्ड के पूर्व पार्षद श्री अमित जैन के नेतृत्व में वार्ड के युवाओं ने रक्तदान किया।
सागर के मेडीकल कॉलेज परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोविड मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया। धार के भाजपा कार्यालय में भोजन पैकेट बनाकर सेवा भारती के स्वयंसेवक एवं पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिदिन अस्पतालों में कोविड मरीजों के परिजनों को पहुंचा रहे हैं। रायसेन में जिला अध्यक्ष डॉ. श्री जयप्रकाश किरार ने ग्राम सर्रा, कीटोरा, जमानिया, समनापुर में ग्रामीणों को राशन और मास्क वितरित किए। कटनी में जिला सिविल अस्पताल के पास सांसद कोविड सहायता केन्द्र में कोरोना मरीजों को दवाईयां, भोजन, काढ़ा, सेनेटाइजर, मास्क एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।
छिंदवाडा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए प्रतिदिन भोजन पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। देवास में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में कोरोना मरीजों एवं परिजनों को चाय एवं गर्म पानी का वितरण किया गया। मंदसौर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण मंडल के गांव रलायता में कोरोना किट वितरित किये।
छतरपुर में सांसद श्री वीरेन्द्र कुमार ने छतरपुर और बिजावर में कोविड सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों को फल वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राममनोहर तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडला में जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। सिवनी जिले में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कोराना उपचार हेतु किट बांटने का कार्य कर रहे हैं। वहीं बरघाट मे नमो कोविड केयर सेन्टर में पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्य लगे हैं।




Leave a Reply