-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर के माध्यम से ऑक्सीजन बैंक को सौंपी 40 ऑक्सीजन जनरेटर मशीनें
कोरोना संकट के इस दौर में लगातार ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा भोपाल में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गयी। यह 40 मशीन पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी की संस्था सरोकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। गंभीर मरीजों की सहायतार्थ यह संस्था राजधानी भोपाल में एक ऑक्सीजन बैंक भी संचालित करेगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और विभिन्न तरह की सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी ने सरोकार संस्था के माध्यम से 40 आक्सीजन जनरेटर मशीनें जरूरतमंदों की सहायता के लिए भोपाल कलेक्टर के माध्यम से सौंपी है। श्री शर्मा ने इस दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि संकट के इस दौर में वे लोगों की जो भी सहायता कर सकते हैं, अवश्य करें।
घर पहुंचकर निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा ऑक्सीजन बैंक
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी ने बताया कि संस्था द्वारा गत वर्ष भी कोरोना संकट के दौरान पीड़ितों की सहायता के प्रयास किए गए थे। इस वर्ष अधिकांश मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस हो रही है, इसलिए संस्था ने समाज के सहयोग से ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि एक फोन पर सरोकार संस्था के वालंटियर घर पहुंचकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए संस्था ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। संस्था के वालंटियर पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरी चिकित्सकीय उपकरणों से लैस रहेंगे और मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन सिलेंडर के उपयोग की जानकारी देंगे।
इस अवसर पर भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ सुबोध वार्ष्णेय, डॉ अभिजीत देशमुख, श्री धर्मेंद्र पैगवार, श्री विजय अठवाल, डॉ प्रदीप त्रिपाठी आदि भी उपस्थित थे।




Leave a Reply