युवा कांग्रेस की ऑनलाइन बैठक: कोरोना महामारी से लड़ाई की रणनीति एवं मप्र सरकार की विफलता पर चर्चा

आज युवा कांग्रेस की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरुप से मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया,मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदादिकारीयो को संबोधित किया।
आज की इस बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के बिगड़ते हालातो एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष *डॉ विक्रांत भूरिया* द्वारा मध्यप्रदेश में परेशान हो रहे जनता को राहत पहुंचाने के लिए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई उनके द्वारा बताया गया युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास जी की पहल पर पूरे देश भर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात निरंतर कोरोना महामारी के इस लड़ाई में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं पूरे देश भर में जब भी लोगों द्वारा मदद की आवाज उठाई गई युवा कांग्रेस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंची है इसकी पूरी निगरानी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास जी द्वारा की जा रही है जिसकी प्रशंसा भारत का हर एक मीडिया चैनल कर रहा है आज मध्य प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भी आवश्यकता है कि वह जिस तरीके से मध्य प्रदेश की जनता की मदद कर रहे हैं उसको दुगनी रफ़्तार से बढ़ा दे आज जब मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता कोई विषम परिस्थिति में भगवान भरोसे छोड़कर गायब है ऐसी परिस्थितियों में सभी युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश की जनता की मदद के लिए हर संभव प्रयास करें।
प्रदेश प्रभारी *शेष नारायण ओझा* ने बताया क्या आज मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश एवं अन्य भाजपा शासित राज्यों में जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है परंतु संवेदनहीन भाजपा सरकार है जनता की मदद के लिए आगे नहीं आ रही है इनके द्वारा विगत वर्ष कोरोना महामारी के समय करोड़ों रुपए लगाकर जिन कोविड सेंटरों का निर्माण किया गया था उनमें से आधे से ज्यादा गायब हो चुके हैं आज मोदी सरकार को जवाब देना पड़ेगा कि वह करोड़ों रुपए की सहायता राशि का क्या उपयोग देश में किया गया है जो जनता ने स्वेच्छा से सरकार को दान की थी।

मप्र युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष *विवेक त्रिपाठी* ने बताया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा पिछले वर्ष कोरोना काल के समय बड़ी बड़ी घोषणा की गई थी,उनके द्वारा कागजों में ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए गए और खुद ही की पीठ थपथपा ली गई उनकी दूरदर्शिता कितनी कमजोर है उसका स्पष्ट उदाहरण वर्तमान परिस्थिति है जब इतनी बड़ी महामारी के चलते हजारों लोगों ने मध्यप्रदेश में जान गवाई उसके बावजूद आज प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में शिवराज सरकार किसी भी तरीके का सुधार नहीं किया गया ना ही प्रदेश में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई गई, ना ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए और ना ही मेडिकल स्टाफ को नियुक्तियां दी गई, आज मध्य प्रदेश की स्थिति भयवाह है,स्वास्थ मंत्री उपचुनावों के चलते नदारत थे,जिस से आज आम आदमी अपने बीमार परिजनों को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है ना ही उनको अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध हो रहे हैं जो अस्पतालों में है उनको ऑक्सीजन नहीं मिल रही है जो मरणासन्न स्थिति में है उनको रेमडीसीवेर वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही उल्टा शिवराज शासनकाल में वैक्सीन की कालाबाजारी और नकल बढ़ गई जिसके चलते आम आदमी परेशान हो रहा है निरंतर ऑक्सीजन की कमी से मध्यप्रदेश में हजारों लोगों की मृत्यु हुई सरकारी अस्पताल से बड़ी संख्या में रेमडीसीवेर चोरी हो जाती है परंतु सरकार कार्यवाही के नाम पर प्रशासन के माध्यम से मामले को दबाने में लगी हुई है आज इस विषम परिस्थिति में सत्ता और विपक्ष को एक साथ मिलकर इस महामारी से लड़ना होगा कॉन्ग्रेस जनता के बीच जनता के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ रही है।

युवा कांग्रेस it सेल के अध्यक्ष *चंचलेश व्यास* ने बताया भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास जी के निर्देशानुसार जैसा वॉररूम दिल्ली कार्यालय में काम कर रहा है उसी तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता संभागीय स्तर पर लोगों के बीच में काम कर रहे हैं सोशल मीडिया के विभिन्न बैठकों के माध्यम से आ रही समस्याओं को दिन रात समझाने का प्रयास कर रहे हैं परेशान जनता की हर संभव मदद के लिए युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता उपलब्ध है युवा कांग्रेस के टि्वटर फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिस पर आम जनता सरलता से संपर्क कर सहयोग ले सकती है।

इस मीटिंग में भोपाल जिले के शहर अध्यक्ष नरेंद्र यादव,ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजौरिया, उपाध्यक्ष आकाश चौहान,ग्वालियर अध्यक्ष हेवरन कंसाना,विदिशा अध्यक्ष वैभव भारद्वाज, सागर अध्यक्ष राहुल चौबे,होशंगबाद अध्यक्ष हुजेफ बोहरा,आधी कई जिला अध्यक्षो ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today