-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगी मेडिसिन किट
नगरीय क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में स्थित कोविड मरीजों को उनके घर पर ही कोविड-19 के स्व-प्रबंधन के लिये आवश्यक मेडिसिन किट और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पहुँचेंगे। इसके लिए प्रत्येक जोन एवं वार्ड के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये जाएँगे। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास ने समस्त आयुक्त नगर पालिका निगम और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को उक्त निर्देश जारी किये हैं।
प्रत्येक जिले में होम आइसोलेशन में स्थिति मरीजों के मॉनिटरिंग के लिए कन्ट्रोल रूम या कंट्रोल कमांड सेन्टर संचालित हैं। इस व्यवस्था के संचालन के लिए यथासंभव इसे ही केन्द्र बिन्दु बनाया जाए। छोटे निकायों में वार्डध्जोन के अनुसार प्रभारी अधिकारी या टीम की आवश्यकता न हो तो स्थानीय परिस्थिति अनुसार कार्यवाही की जाए।
मेडिसिन किट एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की प्रतियाँ कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, किन्तु कई जिलों में ऐसी स्थिति हो सकती है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किट के स्थान पर मेडिसिन उपलब्ध कराई जाए, जिसको किट में परिवर्तित करना होगा। नगरीय निकाय इस हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। ऐसी किट का निर्माण कलेक्टर के माध्यम से नियुक्त स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
वर्तमान में होम आइसोलेशन में स्थित ऐसे कोविड मरीज जिनको अभी तक मेडिसिन किट एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की प्रति उपलब्ध नहीं हुई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से यह उपलब्ध कराई जाए। इसके पश्चात् प्रतिदिन होम आइसोलेशन में रहने वाले नए कोविड मरीजों को मेडिकल किट एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की प्रति उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए। प्रतिदिन होम आइसोलेशन मरीजों की सूची जिले के महामारीविद् या कलेक्टर द्वारा नियुक्त अधिकारी से सुबह 7 बजे प्राप्त की जाए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रतिदिन होम आइसोलेशन में नए मरीजों को उसी दिन उपरोक्तानुसार सामग्री उपलब्ध हो।
प्रत्येक निकाय में इस सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी एवं वार्ड एवं जोन वाईज टीम के प्रभारियों के फोन नम्बर का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अगर होम आइसोलेशन में स्थित किसी मरीज को मेडिकल किट एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो वे तुरंत सम्पर्क कर सकें। जिला मुख्यालय में होम आइसोलेशन में स्थित मरीजों के मॉनिटरिंग हेतु निर्धारित कन्ट्रोल रूम, कन्ट्रोल एवं कमांड सेंटर का दूरभाष क्रमांक का पर्याप्त प्रचार-प्रसार हो, जिस पर भी कोविड मरीज मेडिकल किट प्राप्ति हेतु सूचना दे सकते हैं। शेष निकाय में भी स्थापित किए जाने वाले कन्ट्रोल रूम में दूरभाष नम्बर का प्रचार-प्रसार करें।
स.क्र./219/1059/2021/
समाचार
आइसोलेशन वार्ड मेें भर्ती एवं उपचार के बाद
की सुविधा के लिए समिति गठित
छतरपुर, 19 अपै्रल 2021
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय छतरपुर के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण के पीड़ित मरीजों को भर्ती किए जाने तथा उपचार के उपरांत स्टेबल कोरोना पाॅजिटिव मरीज को उपचार संबंधित अन्य सुविधा घरों में भेजे जाने वाले एवं संक्रमित मरीजों को भर्ती करने का निर्णय 5 सदस्यीय समिति गठित की है।
समिति में अपर कलेक्टर रामाधार अग्निवंशी (9425444002), सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक छतरपुर लखन तिवारी (9425880041), महिला एवं बाल विकास विभाग छतरपुर जितेन्द्र गुप्ता (9039626856), मेडीकल स्पेशलिस्ट जिला चिकित्सालय डाॅ. एम.के. गुप्ता (9425363988) और डेंटल सर्जन जिला चिकित्सालय छतरपुर डाॅ. अरूण देव शर्मा (8959392067) शामिल किए गए हंै।




Leave a Reply