रेमडेशिविर की अस्पताल से चोरी व्यवस्था के माथे पर कलंक,मंत्री गद्दी छोड़ें-भूपेन्द्र गुप्ता

मध्य प्रदेश अभी तक तो माफिया राज, व्यापम और भ्रष्टाचार के कीर्तिमानों से ही बदनाम था। किंतु इस एक साल के शासन ने तो सारे ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी एक साल में मध्यप्रदेश में नकली प्लाज्मा बनाने वाला माफिया पैदा हुआ फिर नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन बनाने वाला पैदा हुआ और अब अस्पतालों से रेमडेसीविर चुराने वाले और ब्लैक में बेचने वाले गिरोह भी सामने आने लगे हैं। मध्यप्रदेश के लिए एक राज्य के रूप में इससे अधिक शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है? कि हर व्यक्ति इस आपदा को अवसर समझकर लूटने में लग गया है ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। जब जीवन बचाने की जद्दोजहद में जनता खुद सर पर सिलेंडर रखकर घूम रही है तब जीवन रक्षक दवाओं की चोरी वह भी मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर मध्य प्रदेश के प्रशासन के नाम पर कलंक है। ऐसे मंत्रियों को पद पर बने रहने का क्या औचित्य है ?

गुप्ता ने कहा कि पूरी सरकार केवल और केवल चुनाव जीतने में लगी है उसे ना तो मरघट में इंतजार करते शव दिख रहे हैं ना ही उन शवों के कारण हजारों परिवारों की चीत्कार । चंद अधिकारियों की बेजान व्यवस्था मध्य प्रदेश को भी बेदम कर रही है और सरकार उन्हें दुलार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today