-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रीवा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को 70 लाख रूपए के गांजे के साथ पकड़ा
रीवा जोन में लगातार मादक पदार्थों के अवैध तस्करी एवं बिक्री पर जोन के जिलों में निरंतर कार्यवाही की जा रही है उसी अनुक्रम में ग्राम भदनपुर पहाड़ थाना बदेरा जिला सतना का अनुज कुमार जैसवाल पिता पुरुषोत्तम जैसवाल जो कि गांजा के व्यापाक स्तर पर तस्करी करता है, को उसके 6 अन्य साथियों को एक डस्टर वाहन एवं एक ट्रक के साथ गिरफ्तार करने में रीवा पुलिस को सफलता मिली।
पुलिस महानिरीक्षक श्री उमेश जोगा के कार्यालय में कार्यरत नारकोटिक्स टीम लगातार गांजे के कारोबारियों पर निगरानी कर रही थी। नारकोटिक्स टीम से जुड़े मुखबिरो की सूचना पर लगातार कार्यवाही के अनुक्रम में एक मुखबिर से थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल को सूचना मिली की सतना की ओर से गांजे की एक बड़ी खेप रीवा होते हुए सीधी की ओर ले जाई जा रही है मुखबिर द्वारा यह भी बताया गया की उक्त गांजा परिवहन हेतु दो वाहन प्रयोग में लाये जा रहे हैं जिसमे एक वाहन सिल्वर कलर का डस्टर वाहन है और दूसरा वाहन 10 चका ट्रक है, जिसमें नारियल ले जाया जा रहा है तथा नारियल की आड़ में गांजा छुपाया गया है।
सूचना थाना प्रभारी अमहिया द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर से तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तीन टीम का गठन किया गया। एक टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी अमहिया और उनके थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों की थी, दूसरी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान मृगेन्द्र सिंह एवं उनके साथी पुलिस कर्मियो की थी तथा तीसरी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी बिछिया जगदीश सिंह और उनके साथी पुलिस कर्मियों की थी। टीम में कुशल एवं सक्रीय पुलिस अधिकारियों को लगाया गया उन सभी के द्वारा संभावित मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की गई 12 बजे के कुछ समय बाद सूचना के आधार पर डस्टर आगे आगे आया जिसे कब्जे में लिया गया उसके बाद ट्रक आया। वाहन को भी पुलिस द्वारा रोका गया एवं उसमे बैठे व्यक्तियों से पृथक पृथक पूछताछ कर नारकोटिक्स अधिनियम के समस्त विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की गई डस्टर वाहन जो कि गांजा तस्कर अनुज जैसवाल के नाम पर था को चेक किया गया तो उसमे अनूप जैसवाल अपने तीन अन्य साथियों आशीष कुमार साकेत सुफल अधिकारी और गणेश बहेलिया के साथ बैठा हुआ था। वाहन को चेक किया गया तो उससे गांजे के 10 पैकेट मिले जिनका कुल वजन 120 किलो पाया गया इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें आदित्य जैसवाल, राजेश साकेत एवं गौरंग साना बैठे हुये मिले। ट्रक चेक किया गया तो उसमे पीछे की तरफ तिरपाल से ढ़का हुआ 330 बोरी नारियल रखा हुआ था जिसकी बिलटी भी मौके पर आरोपियों से जप्त की गई परन्तु जब नारियल के बोरो को हटा कर चेक किया गया तो उसमें 48 पैकेट वजन 566 किलो गांजा जप्त किया गया। गांजा मल्कानगिरी उड़ीसा से लाया गया था क्योंकि ट्रक से गिरफ्तार आरोपी गौरंग साना मल्कान गिरी का रहने वाला है तथा गांजे की पूरी सप्लाई उसी के द्वारा की जाती है गांजे को नारियल की आड़ में परिवहन कर लाया जा रहा था।
जप्त सामग्री
686 किलो गांजा कीमत 68 लाख 60 हजार
एक चार पहिया वाहन कीमत 12 लाख
एक ट्रक कीमत 22 लाख
इस प्रकार कुल मश्रुका एक करोड़ दो लाख 6 हजार रूपए का जब्त किया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में टीम 1 में थाना अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, सउनि राजेन्द्र द्विवेदी आर.577 पियूष मिश्रा, आरमकरध्वज तिवारी और विक्रम वर्मा, टीम 2 में रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी मृगेन्द्र सिंह, आर अखिल सिंह, आर. रामनिवास, आर अशोक सिंह, आर. विजय यादव और टीम 3 में टीम बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर प्र.आर. हफीज, तुलसीदास, कुशलदत्त तिवारी एवं आर सुफल द्विवेदी शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।




Leave a Reply