सरकार परोस रही है सफेद झूठ: मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावहता, चिकित्सकीय सेवाओं,सुविधाओं,मौत के वास्तविक आंकड़ों को लेकर सरकार व नौकरशाहों पर निरन्तर सफेद झूठ परोसने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्थिति का लाभ लेकर निजी अस्पताल भी बीमित संक्रमित का केश लेश उपचार नहीं कर रहे हैं,मजबूरीवश निर्धन -मध्यमवर्गीय परिवार अपने गहने/मकान गिरवीं रख संक्रमितों की जान बचाने पर मजबूर हैं! उन्होंने यहां तक कहा है कि सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों की अकर्मण्यता ही इस भयावहता और सैकड़ों निर्दोष मौतों की जवाबदार हैं।

मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री,एसीएस (स्वास्थ्य), आयुक्त स्वास्थ्य, औषधि व ड्रग कंट्रोलर,जिलों के कलेक्टर्स सभी सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है,ऑक्सीजन से कोई मौत नहीं हुई है,रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध हैं,हां ब्लैक में जरूर उपलब्ध हैं! अब तो कालाबाजारी करने वालों ने टोसिलिजुमैब इंजेक्शन भी बाजार से गायब कर दिए हैं, इनका भी ब्लैक शुरू हो गया है,यही नहीं कुछ प्रमुख जिलों में स्थानीय भाजपा नेता व उनसे जुड़े लोगों के ही नाम प्रामाणिक रूप से इस कालाबाजारी में सामने आए है!*

      *मिश्रा ने यह भी कहा कि जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) सहित कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सरकारों को यह पहले से आगाह किया था कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इसकी दूसरी लहर व्यापक व खतरनाक होगी। पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार गिराने के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सहित तमाम भाजपा नेता,मंत्रीगण पहले दौर का पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को जवाबदार बता रहे थे,वे आज दूसरे दौर की अकर्मण्यता/असफलता का दोषी किसे मानते हैं? एक साल बीतने के बाद आज पर्याप्त अस्पतालों, अपर्याप्त बेड, ऑक्सीजन,इंजेक्शन,अन्य उपयोगी दवाएं,नर्सेस स्टॉफ, डॉक्टर सहित अन्य सुविधाएं लगभग असहनीय और नगण्य हैं! शवगृह भरे पड़े हैं,अस्पतालों के बाहर एम्बुलेंसों में भी एकसाथ 4-4 शव रखे हुए हैं,मुक्तिधामों/कब्रस्तानों में दाहसंस्कार -दफनाने के लिए स्थान मुहैया नहीं हैं, क्या इसके दोषी भी श्री कमलनाथ हैं या श्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पसंदीदा वसूली अधिकारी?*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today