-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कलचुरी सेना ने सोशल मीडिया पर चलाया “सेल्फी विथ सकोरा” अभियान
कलचुरी सेना परिवार हर वर्ष नववर्ष के प्रथम दिन बोर्ड आफिस चौराहे पर आम लोगों को नि:शुल्क सकोरा (पानी का पात्र) बांटकर घर की छत पर लोगों से पक्षियों के लिए पानी और भोजन रखने की अपील करता है ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी और भोजन मिल सके। इस वर्ष कोरोना महामारी और कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए कलचुरी सेना परिवार ने सोशल मीडिया पर इस मुहिम को छेडकर सभी सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों, व अन्य समाजों के नागरिकों से बेजुबान पक्षियों को पानी, भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपने-अपने आवास पर सकोरा लगाने का आग्रह किया है।
कलुचरी सेना के सदस्यो का कहना है कि जीव मात्र की रक्षार्थ यह हमारा सामाजिक सरोकार है जो हम सभी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना चाहिए। कलचुरी सेना परिवार के आह्वान पर प्रदेश के सभी पदाधाकरियों ने अपने घरों की छत पर पानी से भरा सकोरा, चावल, दाल. अनाज रखकर पक्षियों की भूख मिटाने के अभियान में जुट गए। सदस्यों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी अपनी सेल्फी पोस्ट कर सभी से “सेल्फी विथ सकोरा” अभियान का हिस्सा बनने अपील जारी की है। नववर्ष के प्रथम दिन अध्यक्ष कौशल राय, संजय चौकसे, प्रमोद राय, वैभव वर्मा, वीरसिंह राय, राजेश राय, महेश राय, गौरी शंकर चौकसे, लक्ष्मी नारायण चौकसे, हितेश गुरगेला राजगढ, विक्की राय सीहोर, राहुल राय देवास, दिव्या राय, प्रिया राय उज्जैन, राजू राय होशंगाबाद, जितेन्द्र जायसवाल, श्रीमती सुषमा राय, श्रीमती आरती जायसवाल इंदौर, श्रीमती साधना शिवहरे, अखिलेश सूर्यवंशी छिंदवाडा, संदीप जायसवाल सीहोर सहित सैकडों पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर सकोरेके साथ सेल्फी पोस्ट कर आम लोगों से इससे जुडने और पक्षियों की जान बचाने की गुजारिश की।




Leave a Reply