अभाना में हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा

दमोह विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव मेें भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्राम अभाना में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश के खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह, भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

भाजपा के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जबकि भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा ने विकास का वादा किया। जिससे आज तेज गति से विकास के काम प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का विजयी होना आवश्यक है। भाजपा की जीत से उसे मजबूती मिलेगी और सरकार गरीबों, पिछड़ों, वंचितों, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के हित के काम और ताकत के साथ कर सकेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today