अप्रैल 2013 से नहीं है कोई लेना देना खजुराहो मिनिरल्स से: नीलम चतुर्वेदी

विधायक आलोक चतुर्वेदी की दो साझीदार फर्म , जिन पर अवैध उत्खनन के मामले में 7 करोड़ 27 लाख से ज्यादा का अर्थदंड कलेक्टर छतरपुर ने लगाया है, जिनमें से एक फर्म खजुराहो मिनिरल्स में अजय पाल सिंह परमार, आलोक चतुर्वेदी और श्रीमती कैलाश परमार के साथ नीलम चतुर्वेदी को भी पार्टनर बताया गया है | इस राज्यसभा सदस्य रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी की पत्नी नीलम चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया है कि अप्रैल 2013 से इस फर्म से उनका इस कंपनी से कोई लेना देना ही नहीं है। 

नीलम चतुर्वेदी ने बयान में बताया है कि 1 अप्रेल 2013 को  खजुराहो मिनिरल्स के डायरेक्टरों की एक बैठक हुई थी जिसकी जानकारी नहीं दी गई थी। मेरी अनुपस्थिति में बैठक में मुझे अवैधानिक तरीके से इस आधार पर कम्पनी की डायरेक्टरशिप से निकाल दिया गया और यह तर्क दिया गया कि मेंने मौखिक रूप से त्यागपत्र दे दिया है | बाद में मुझे पता चला कि खजुराहो मिनिरल्स के डायरेक्टरों की 3 अप्रेल 2013 को फिर बैठक हुई जिसमे हमारी जगह ,आलोक चतुर्वेदी ने अपने पुत्र निखिल चतुर्वेदी को डायरेक्टर बना दिया |  तब से हमारा ना खजुराहो मिनिरल्स से कोई वास्ता है और ना ही कोई लेना देना है , ना ही 1  अप्रेल 2013  से कम्पनी के किसी भी व्यावसायिक दस्तावेजों पर हमारे कोई हस्ताक्षर हैं | अब तक इस मामले को सार्वजानिक ना किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चूँकि मामला पारिवारिक था इस लिए इसे उस समय हमने सार्वजनिक नहीं किया था। क्योंकि इससे बदनामी तो हमारे ही परिवार की होती | अब जब की  में हार्ट के उपचार के लिए दिल्ली आई थी यहां अपने इलाज के दौरान मुझे यह पता चला तो यह आवश्यक हो जाता है कि अपनी वास्तविक स्थिति लोगों को बता दूँ , ताकि किसी तरह का भ्रम में  ना रहे |

Reply to allReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today