कोविड इलाज के लिए बेड और भर्ती होने की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में कॉविड इलाज के लिए अस्पतालों में बेड और उपचार के लिए भर्ती होने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। भोपाल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में उपलब्धता और खाली बेड की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए गए है। कोई भी व्यक्ति 24×7 इन नंबरों 0755 – 2704225, 2704201 पर फोन करके अस्पतालों में खाली बेड और एडमिशन के लिए जानकारी प्राप्त कर सकता है।

जिला प्रशासन के  मार्गदर्शन में यह व्यवस्था बनाई गई है।  जिसके अंतर्गत कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को अस्पतालों में उपचार कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। भोपाल जिले में  शासकीय स्तर पर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस,  गांधी मेडिकल भोपाल, एलएन मेडिकल कॉलेज (अनुबंधित), जेपी हॉस्पिटल, और पीपल्स हॉस्पिटल(अनुबंधित)  में ऑक्सीजन बेड की संख्या 1079 में से 704 भरे है। ऑक्सीजन आईसीयू/ एचडीयू बेड 546 में से 414 भरे है।    

   भोपाल जिले में  प्राइवेट हॉस्पिटल में बंसल हॉस्पिटल, कस्तूरबा हॉस्पिटल, जेके हॉस्पिटल, चिरायु मेडिकल कॉलेज, नेशनल हॉस्पिटल, स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन बेड 907 में से 620 भरे है ।ऑक्सीजन आईसीयू/ एचडीयू 370 में से 235 बेड भरे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today