-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आकांक्षी जिलों में देश का सर्वश्रेष्ठ जिला बना छतरपुर
कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में शुरू किए गए आकांक्षी जिलों में नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए संचालित हो रहे आकांक्षी कार्यक्रम के कृषि क्षेत्र में छतरपुर जिला देश का सर्वश्रेष्ठ जिला बना है, तो वहीं स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में देश भर के आकांक्षी जिलांे में छतरपुर जिले को द्वितीय स्थान हासिल हुआ है।
छतरपुर जिला माह फरवरी 2021 में आकांक्षी कार्यक्रमों के तहत संचालित होने वाले स्वास्थ्य और पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास बुनियादी ढ़ांचे के क्रियान्वयन में समग्ररूप (कम्पोसाइल्ड स्कोर) से देश भर में चैथ स्थान पर रहा।
आकांक्षी जिलों में संचालित कार्यक्रमों का उद्देश्य है कि चिन्हित जिलों में त्वरित और कारगर रूप में सुधार करने के लिए केन्द्रीय और राज्य सरकारोें की स्कीमों और जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा में बेहतर परिणाम हासिल किए जाएं। उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले ने कृषि, उद्यान एवं पशुपालन के क्षेत्रों में किए गए विशेष कार्यों के कारण सम्पूर्ण भारत के 112 जिलों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में भी छतरपुर जिले ने आकांक्षी जिलों मंे देश भर में द्वितीय स्थान हासिल किया है तथा शिक्षा के क्षेत्र में 13वें क्रम पर रहा है। यह उपलब्धि माह फरवरी 2021 में किए गए कार्यों के परिणाम स्वरूप हासिल हुई है।
नीति आयोग द्वारा आंध्रप्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में जिलों की प्रगति की निगरानी के लिए एक डेशबोर्ड तैयार किया गया है। नीति आयोग द्वारा प्रतिमाह आकांक्षी जिलोें में किए गए कार्य प्रदर्शन के अनुरूप जिलों को उपलब्धि के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। गौरतलब है कि सामाजिक क्षेत्रों में पीछे और अल्पविकसित श्रेणी में आने वाले जिलांे में तरक्की के लिए नीति आयोग द्वारा आकांक्षी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत पूरे देश में 112 जिले शामिल हैं। इन जिलों में विकास के चार आयाम स्वास्थ्य और पोषण, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास बुनियादी ढ़ांचा बनाया गया है, जिसके लिए आकांक्षी जिलांे में तेजी से विकास के संदर्भ में बदलाव लाना मुख्य उद्देश्य है।




Leave a Reply