भाजपा ने चुनाव आयोग से की दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नोट बांटने की शिकायत

दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन द्वारा मतदाओं को लुभाने के लिए नोट बांटे जाने के संबंध में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को चुनाव आयोग से शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी का यह कृत्य भ्रष्ट आचरण और कदाचरण की श्रेणी में आता है।

सबनानी ने कहा कि यह वीडियो ऐसा प्रमाण है, जिसके आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाए।
ऐसे आचरण से रसातल में चली जाएगी कांग्रेस
श्री सबनानी ने कहा कि कांग्रेस फिर से अपनी पुरानी हथकंडेबाजी पर उतर आई है और नोट बांटकर वोट हथियाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी पुरानी आदतों से बाज आना चाहिए क्योंकि मध्यप्रदेश की जनता ने उनकी इस हथकंडेबाजी को नकार दिया है। श्री सबनानी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के आचरण से और भी रसातल में चली जाएगी।
पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं श्री एसएस उप्पल उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today