रेरा की लोक अदालत कोरोना संक्रमण को देखते हुए विडियो कॉन्‍फ्रेसिंग से 10 अप्रैल को होगी

राष्‍ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अप्रैल 2021 को किया जा रहा है। इसके अंतर्गत म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा कोविड-19 की बढ़ते हुए सक्रंमण को देखते हुए यह लोक अदालत विडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से सुबह 10:30 से शाम 05:00 बजे संचालित की जाएगी। लोक अदालत के आयोजन के पूर्व जिन पक्षकारों का बिल्‍डर/अनावेदक से राजीनामा हो जाता है उन्‍हें 09 अप्रैल 2021 को दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक ई-मेल से प्राधिकरण को सूचित करना होगा।

साथ ही 10 अप्रैल 2021 को सुबह 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक विडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्राधिकरण के समक्ष प्रकरण के निपटारे के लिये पक्षकारों को निष्‍पादन अधिकारी तथा न्‍याय निर्णायक अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना होगा। प्राधिकरण में बिल्‍डर/आवदेक, अनावेदक को उपस्थित होना आवश्‍यक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today