मंडलों में अधिकतम टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया : सुमित पचौरी

 वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिले में व्यापक अभियान चला रही है। ‘कोरोना मुक्त भोपाल बनायें, आओ वैक्सीन लगवाएं’ अभियान के तहत गुरूवार को भोपाल के एम्स अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के साकेत मंडल के हेल्प डेस्क पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने टीकाकरण करवाने वाले लोगों को जूस और बिस्किट वितरीत किए। प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, वैक्सीनेशन प्रभारी श्री सुरजीत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र शुक्ला, श्री केवल मिश्रा, श्री राजेन्द्र गुप्ता एवं श्री महेश पाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ पौधारोपण भी किया।

जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल जिले के कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो, इस अभियान में पूरी ताकत के साथ हर कार्यकर्ता जुटें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे भोपाल जिले में जहां वैक्सीनेशन हो रहा है, उन स्थानों पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। जो लोग टीकाकरण करवा रहे हैं, उनके लिए हेल्प डेस्क पर पानी, बिस्किट एवं जूस आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए घर-घर पहुंच रहे।
शाहपुरा मंडल में संजीवनी क्लीनिक पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया एवं पानी, फल, बिस्किट आदि वितरित किय गये। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, वैक्सीन प्रभारी श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री हिरेन्द्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री उत्कर्ष नायक, मंडल प्रभारी श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री निखिलेश मिश्रा, श्री भगवत रघुवंशी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तात्याटोपे मंडल के जयप्रकाश हॉस्पिटल में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने हेल्प डेस्क पर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। वैक्सीनेशन की रथयात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल, श्री शंकर मकोरिया, श्री रामेश्वर दीक्षित सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टैगोर नगर मंडल के वार्ड 25 की संजीवनी क्लीनिक में पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री रमेश शर्मा गुट्टू भैया, श्री रामदयाल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष श्री पारस नरवरिया हेल्प डेस्क पर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। अरेरा मंडल के 1100 क्वाटर के शासकीय हॉस्पिटल में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, श्री ध्रुवनारायण सिंह, श्रीमती वंदना जाचक, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखंडे, श्री अभिषेक पुरोहित ने हेल्प डेस्क पर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। महाराणाप्रताप मंडल के जहागीराबाद के शासकीय अस्पताल में पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व पार्षद श्री पप्पू विलास, मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ने हेल्प डेस्क पर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार हुजुर, नरेला, गोविंदपुरा, उत्तर भोपाल, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में पार्टी द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today