टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में दुगनी ताकत के साथ जुटें कार्यकर्ता : विष्णु दत्त शर्मा

वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यापी अभियान चला रही है। ‘कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनायें, आओ वैक्सीन लगवाएं’ अभियान के तहत गुरूवार को भोपाल के एम्स अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने हेल्प डेस्क पर बैठकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने टीकाकरण करवाने वाले लोगों को जूस और बिस्किट वितरीत किए। प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी एवं श्री सुरजीत सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में जहां वैक्सीनेशन हो रहा है, उन स्थानों पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। जो लोग टीकाकरण करवा रहे हैं, उनके लिए हेल्प डेस्क पर पानी, बिस्किट एवं जूस आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है।
वैक्सीनेशन अधिक हो यह संकल्प लें कार्यकर्ताश्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो, इस अभियान में दुगनी ताकत के साथ हर कार्यकर्ता जुटें। उन्होंने बताया कि लोगों को मास्क लगाने और टीकाकरण के लिए पेम्पलेट्स वितरण कर जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो सामाजिक भूमिका निभाई है, उतनी किसी भी दल ने नहीं निभाई। आज भी पार्टी नेतृत्व के आधार पर कार्यकर्ता लगातार जनसेवा में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today