-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आज बनेगा रक्तदान का विश्व कीर्तिमान
शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के 90 वें शहादत दिवस 23 मार्च को आज पूरे देश में एक साथ विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हिंदुस्तान के वीर शहीदों के सम्मान में National integrated forum of artists and activists (NIFFA) की ओर से पूरे देश में 1500 रक्तदान शिविर के लगाकर 90 हजार यूनिट रक्तदान किया जाएगा।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देशभर की रेडक्रॉस इकाइयों में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रेडक्रॉस अस्पताल भोपाल में सुबह 10 बजे से रक्तदान शुरु हो जाएगा। रक्तदान में विश्व कीर्तिमान बनाने के इस आयोजन में कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला इकाइयों और रेडक्रॉस ब्लड बैंक भोपाल में सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने अपील की है कि देश के अमर शहीदों के शहीद दिवस पर आयोजित हो रहे इस रक्तदान शिविर में विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है, रक्तदान के महायज्ञ में सभी बढ़ चढ़कर भाग लें। इस शिविर में कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले रक्तदाताओं से अनुरोध है कि वह भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। प्रदेश की सभी रेडक्रॉस इकाइयों में इसे गंभीरता से लागू किया जा रहा है।
इस विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदातओं को जो प्रशंसा पत्र दिया जाएगा उस पर अभियान में शामिल गायक कैलाश खेर, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेता रणदीप हुड्डा, गुरदास मान, प्रोड्यूसर- डायरेक्टर करन राजदान, दक्षिण भारत के सिने स्टार चिरंजीवी, प्रभास, सुपरस्टार रजनीकांत, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैरीकॉम, लेखक शिव खेड़ा सहित शहीद भगत सिंहजी के भतीजे श्री अभय सिंह संधु, शहीद राजगुरुजी के भतीजे श्री सत्यशील राजगुरु और शहीद सुखदेवजी के पोते श्री अनुज थापर के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे।




Leave a Reply