भाजपा के साथ भारत का भी काम करते हैं बूथ के कार्यकर्ता

 बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल भारतीय जनता पार्टी के लिये कार्य नहीं करता, बल्कि वह भाजपा के साथ-साथ भारत के लिए भी कार्य करता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात का गर्व होना चाहिए कि आज दुनिया में भारत के प्रति जो विश्वास बढ़ा है, जो सक्षम और सशक्त भारत है, उसके पीछे भी हमारे बूथ के कार्यकर्ता हैं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुरैना प्रवास के दौरान राधिका पैलेस में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भी संबोधित किया। 
समाज का विश्वास भी जीतें कार्यकर्ताभाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किए। आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, संबल योजना जैसी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हम सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर तो कार्य कर ही रहे हैं लेकिन अब हमें प्रधानमंत्री जी के आह्वान को अंगीकार करते हुये समाज का विश्वास भी जीतने का कार्य करना है। इसके लिये पार्टी के बूथ अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों और प्रत्येक कार्यकर्ता को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार जमीनी स्तर तक करना है और इन योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करके भाजपा को मजबूती प्रदान करना है। 

राजनीति की परीक्षा में उत्तीर्ण होना महत्वपूर्ण : केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि राजनीति में उत्तीर्ण होना महत्वपूर्ण होता है। हम सभी वे सौभाग्यशाली कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी के इस विस्तार को देख रहे हैं। आज हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति की परीक्षा में पास होना महत्वपूर्ण होता है। समय-समय पर होने वाले चुनावों में पार्टी की जीत यह बताती है हमारी साफ नीयत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारत को श्रेष्ठ भारत बनाना ही हमारा उद्देश्य है। श्री तोमर ने कहा कि आज भारत के सशक्त नेतृत्व के कारण गरीब हितैषी नीतिंया संचालित हो पा रही हैं। 

जो देश के साथ हैं, हम उनके साथ हैं : हितानंद जी प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने इस अवसर पर कहा कि हम भारत के लिए काम करते हैं। इसलिये जो भारत को आगे बढ़ाने के लिये काम करते हैं। जो देश के साथ खड़े हैं, हम उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश अखण्ड रहना चाहिऐ इसके लिये भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक हमने विचार से समझौता नहीं किया, देश को हमेशा केन्द्र में रखा। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव भदौरिया, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, आईटी और सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज  डाबी, जिलाध्यक्ष श्री योगेश पाल गुप्ता, महेश मिश्र भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में 379 बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अनूप भदौरिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता बाबूलाल त्रिपाठी के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता भी ली। 

भारत विरोधी प्रचार करने वालों जवाब दें साइबर योद्धा
राधिका पैलेस में बूथ अध्यक्षों के सम्मलेन के साथ साइबर योद्धाओं से संवाद का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साइबर योद्धाओं को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज भारत का नेतृत्व सशक्त हाथों में है। आज देश को बंदूक के बल पर कमजोर नहीं किया जा सकता इसलिये सोशल मीडिया के माध्यम से देश को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। 130 करोड़ लोगों के इस देश में कुछ मुट्ठीभर वामपंथी और अंग्रेजी मानसिकता के लोग देश को बदनाम कर रहे हैं। किसान आंदोलन हो, शाहीन बाग का धरना हो या फिर कोई अन्य आंदोलन देश के तथाकथित बुद्धिजीवी सोशल मीडिया पर देश को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के विरोध में प्रचार करने वाले लोगों को हमारे साइबर योद्धा पूरी ताकत के साथ जवाब दें। 
————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today