-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आपके सुझावों से मॉडल शहर बनेगा देवास: विष्णुदत्त शर्मा
देवास शहर के विकास के लिए हमारे महापौर ने बीते सालों में काफी कुछ किया है। आने वाले पांच सालों में हम शहर के विकास के लिए क्या करेंगे, इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। हमें आने वाले सालों में देवास को मॉडल शहर बनाना है और यह काम आप लोगों के, जनता के सुझावों के आधार पर होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को देवास में विद्वतजन सम्मेलन में कही।
सम्मेलन में शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने आगामी समय में देवास में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को व्यापारी, उद्योगपति, डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी व वरिष्ठ नागरिकों ने शहर के विकास के लिए सुझाव दिये। श्री शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के सुझावों के आधार पर ही नगर निगम का चुनाव घोषणा पत्र बनाया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि जो लोग अभी सुझाव नहीं दे सके हैं, वे ई मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी शहर को मॉडल शहर बनाने के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री श्री जीतेंद्र लिटोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, सांसद श्री महेंद्र सोलंकी, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पंवार, पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।




Leave a Reply