भाजपा के प्रवक्ता बनकर काम करें बूथ अध्यक्ष : विष्णुदत्त शर्मा

आज केंद्र और राज्य सरकारों ने जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं हैं,  जिनका लाभ प्रत्येक घर के किसी न किसी व्यक्ति को अवश्य मिल रहा होगा। इसलिये बूथ अध्यक्ष पार्टी के प्रवक्ता बनकर जनता के बीच जाएं और अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करें।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को देवास में जिले के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने आपको सामान्य कार्यकर्ता न मानें। आप पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने का काम तो कर ही रहे हैं, उसके साथ ही आप देश के लिये भी काम कर रहे हैं।

जीत के लिए जुट जाएं बूथ अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘ बूथ जीता तो चुनाव जीता’ , ‘ मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र को लेकर काम करती है। बूथ सशक्तीकरण के इस अभियान में आज देवास जिले के 269 बूथ अध्यक्षों को भी इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि मेरे बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी और किसी पार्टी की नहीं। इसलिये आज से अपने बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प लें और आने वाले नगर निगम के चुनाव में प्रत्येक बूथ भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिये जुट जाएं।

हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान है: हितानंद जी

बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार को लेकर काम करती है। सरकार बनाना हमारा उद्देश्य नहीं है। हमारा मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है। हमारी पार्टी भारत को केन्द्र में रखकर काम करती है। उन्होंने कहा कि हमारी विकास यात्रा जिन संकल्पों को लेकर चली थी, आज उन संकल्पों को हम पूरा कर रहे हैं। आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत देश आज सक्षम हाथों में है। आज धारा 370 जैसा कलंक नहीं है। भगवान राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है। अब हमें भारत को भव्य बनाने का कार्य करना है।

इस अवसर पर उज्जैन के संभागीय संगठन मंत्री श्री जितेन्द्र लिटोरिया, सांसद महेन्द्र सोलंकी, विधायक गायत्री राजे, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल सहित बूथ और मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today