-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
इंदौर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगे प्रबुद्धजनों के सुझाव : विष्णदत्त शर्मा
देश में इंदौर की एक अलग पहचान है और एक अलग स्थान है। उसका श्रेय यहां की जागरूक जनता और प्रबुद्धजनों को जाता है। आगामी समय में शहर का विकास और किस तरह से हो इसमें प्रबुद्धजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्धजनों के सुझाव के आधार पर संकल्प-पत्र बनाएगी। इंदौर का विकास प्रबुद्धजनों के सुझाव के आधार पर ही होगा।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन विशेष रूप से उपस्थित थीं। शर्मा ने कहा कि जब शहर के विकास के लिए हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भूमिका निभाते हैं तो परिणाम अच्छा आता है। मेरा इंदौर 20 वर्ष पहले कैसा था ? 10 वर्ष पहले कैसा था? 5 वर्ष पहले कैसा था? और आज वह कैसा है? यह सब सरकार के साथ जनता की जागरूकता से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इंदौर के विकास के लिए एक विजन देने के लिए आपकी सहभागिता हो, आप सभी का अनुभव शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। सम्मेलन में सांसद श्री शंकर लालवानी और भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने भी अपने विचार रखे।
वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुश्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्रीमती रचना गुप्ता, श्री राजेश अग्रवाल, श्री चंद्रकुमार माखीजा थे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या गुप्ता और दीपक जैन टीनू ने किया।




Leave a Reply