विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम का रीवा प्रवास कार्यक्रम

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 6 से 8 मार्च तक अपने गृह नगर के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। गिरीश गौतम द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका गृह नगर का पहला दौरा है। रीवा जिले के प्रवास के दौरान गिरीश गौतम का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा और वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम 6 मार्च 2021,शनिवारप्रात: 9 बजे राजकीय विमान से भोपाल से रीवा रवाना होंगे। 10 बजे चुरहटा हवाई पट्टी से जय स्तंभ, प्रकाश चौराहा, शिल्पी प्लाज़ा, कॉलेज चौराहा होते हुए एनसीसी ग्राउंड पहुंचेंगे। मार्ग में स्थान-स्थान पर श्री गौतम का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे एनसीसी ग्राउंड से उर्रहट स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

श्री गौतम 6 मार्च को दोपहर 2 बजे मनगंवा पहुंचेगे। इसके बाद अपने गृह ग्राम करौंदी में पहुंचकर आमजनों से भेंट करेंगे। अपरान्ह 15.10 बजे प्राचीन शिव मंदिर देवतालाब पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। देवतालाब स्टेडियम में श्री गौतम का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वे शाम 5 बजे नई गढ़ी पहुंच कर नागरिकों से भेंट करेंगे एवं वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।

7 मार्च 2021, रविवार को प्रात: 8 बजे नई गढ़ी में अष्टमुखी माता के दर्शन के उपरांत वे रीवा प्रस्थान करेंगे। प्रात: 11 बजे राजभवन, रीवा में अधिकारियों से एवं 12 बजे पत्रकारों से भेंट करेंगे। शाम 5 बजे श्री रामसिंह जी हरिहरपुर निवास पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट करेंगे। इसके उपरांत श्री घनश्याम सिंह जी एवं श्री विष्णु गुप्ता जी के निवास पर पहुंचकर भेंट करेंगे। शाम 6 बजे राजनिवास, रीवा में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

मा. अध्यक्ष का, छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए, रीवा जिले के बरछा गांव पोस्‍ट ककहरा थाना सुहागी के सपूत श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी के परिवार से भेंट करने का भी कार्यक्रम है.

श्री गौतम 8 मार्च 2021, सोमवार प्रात: 8.30 बजे चुरहटा हवाई पट्टी, रीवा से राजकीय विमान द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today