-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री ने विमानतल पर खूब उड़ाई पतंग
मकर संक्रांति के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगापुर से लौटने के बाद भोपाल के राजा भोज विमानतल पर खूब पतंगबाजी की। उनका साथ दिया प्रदेश बीजेपी के मुखिया नंदकुमार चौहान ने।
मुख्यमंत्री से स्टेट हैंगर पर मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने का आग्रह किया गया तो उन्होंने सहज ढंग से स्वीकार कर लिया। तुरंत ही उन्हें एक पतंग दी गई और धागे की चरखी एक व्यक्ति ने पकड़ ली। उनकी पतंग हवा में जाते ही कई पतंगबाजों ने उसके साथ पेंच लगाने की कोशिशें शुरू कर दीं।
मुख्यमंत्री जब पतंग को ढील और तुनकी दे रहे थे तभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे धागा लेकर पतंग की डोर स्वयं ले ली। कुछ देर बाद फिर सीएम ने डोर को संभाला और पेंच लड़ाने शुरू कर दिए। इसी बीच एक पतंग बाज उनकी पतंग के करीब अपनी पतंग को लाया और उसने ऐसी पतंग लड़ाई कि सीएम की पतंग हवा में गोते खाते हुए दूर चली गई।
पतंग की उड़ान की तरफ प्रदेश भी विकास करे
मुख्यमंत्री ने पतंगबाजी के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी अपेक्षा है कि पतंग की तरह वे चाहते हैं कि प्रदेश भी विकास की नई ऊचाइयां भरे। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि छोटे में वे पतंगबाजी के काफी शौकीन थे।




Leave a Reply