लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा

थाना कोतवाली में 22 फरवरी को श्रीमती रानी जैन उम्र 48 वर्ष निवासी घमण्डी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम के समय वह अपनी बेटी मुस्कान जैन के साथ बड़ा फुहारा मक्रवाहिनी मंदिर के पास से होकर अपनी ननंद के घर पारिजात बिल्डिंग के पास जा रही थी, शाम 4:30 बजे जैसे ही मक्रवाहिनी मंदिर के सामने पान दरीबा पहुंची, तभी पीछे तरफ से एक मोटर सायकिल पर तीन लोग आये, बीच में बैठे लड़के ने उसके गले में झपट्टा मारा एवं गले में पहनी हुई सोने की चेन खींचकर गुरू तिराहे की तरफ से तेजी से भागने लगे, भागते समय चैरसिया किराना दुकान के पास टकराकर रूके थे, फिर गुरू तिराहे तरफ भाग गये, राजू नेमा ने तीनों का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाया तीनों तेजी से भाग गये। तीनों अज्ञात बदमाश ब्लैक स्प्लैण्डर बाईक पर बैठे थे, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष रही होगी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मे घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये आदेशित किया। अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल  गुप्ता के नेतृत्व मे टीम गठित की गयी।

       पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने रेडियो प्रभारी श्री अमित जैन को लुटेरों के सम्बंध में पतासाजी के लिए सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से सर्च करने हेतु आदेशित किया। प्रमुख तिराहे चैराहे पर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के माध्यम से कन्ट्रोल रूम द्वारा फुटेज खंगालते हुये मोटर सायकिल सवार लुटेरों के सम्बंध में पतासाजी की गयी तो तुलाराम चैक से तीनों लुटेरों के फुटेज मिले जिसमें मोटर सायकिल चला रहे एवं पीछे बैठे लुटेरे का फुटेज काफी स्पष्ट था, उपरोक्त फुटेज को जबलपुर पुलिस वाट्सअप ग्रुप एवं चीता मोबाईल तथा उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक के ग्रुप में फारवर्ड करते हुये सभी थाना प्रभारियों को थाने के ग्रुप में फारवर्ड करने हेतु वायरलैस सैट के माध्‍यम से बताया गया। ग्रुप में लिये फोटो के आधार पर हनुमानताल थाने में पदस्थ आरक्षक महेन्द्र सिंह बिस्ट, समरेन्द्र सिंह, चंद्रभान सिंह, सौरभ तिवारी ने मोटर सायकिल चला रहे एवं पीछे बैठे लुटेरे को पहचानते हुये पतासाजी कर दोनों लुटेरे अलीम उम्र 40 वर्ष निवासी अनवरगंज के पास एवं सलमान उम्र 22 वर्ष निवासी चांदनी चैक को पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों लुटेरों ने एक 16 वर्षिय किशोर के साथ मक्रवाहिनी मंदिर के पास गली में महिला के गले से सोने की चेन छीनना स्वीकार किया। लुटेरों को पकड़ने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं थाना प्रभारी कोतवाली, थाना हनुमानताल पहुंचे एवं तीनों लुटेरों को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो गुलाम मुस्तफा उर्फ सलमान ने माह नवम्बर वर्ष 2019 में गोपाल विहार कालोनी अंतर्गत मुदस्सिर खान एवं मोहम्‍मद हारून के साथ मिलकर एक्सेस क्रमांक एमपी 20 एसआर 1702 से सोने का मंगलसूत्र छीनना तथा थाना लार्डगंज अंतर्गत  माह दिसम्बर 2020 में जय नगर लेबर चैक अलीम के साथ महिला के गले से सोने की चेन खीच कर भागना बताया। लुटेरों के द्वारा ब्लैक स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 51 एमए 9871 को बदलकर एमपी 20 एमजी 0140 लिखकर घटना में उपयोग करना ज्ञात हुआ। वाहन के सम्बंध में पता करने पर नारायण प्रसाद तिवारी निवासी थाना घुगरी जिला मण्डला की होना तथा उक्त वाहन चोरी जाने की रिपोर्ट नारायण प्रसाद तिवारी के द्वारा थाना घुगरी जिला मण्डला में दर्ज कराना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा पाँचों आरोपी गुलाम मुस्तफा उर्फ मोहम्‍मद सलमान असांरी पिता गुलाम हैदर उम्र 22 वर्ष निवासी चांदनी चैक थाना हनुमानताल, मोहम्‍मद अलीम रंगरेज पिता मोह रफीक रंगरेज उम्र 40 वर्ष निवासी अनवर गंज स्कूल के नीचे मस्जिद हनुमानताल, मुदस्सिर खान पिता रजाउद्दीन खान उम्र 18 वर्ष निवासी घोडा नक्कास धरगढ मोहल्ला थाना हनुमानताल, मोहम्‍मद हारून पिता मोहम् युनुस उम्र 19 वर्ष निवासी सुलेमान मस्जिद के सामने वाली गली थाना हनुमानताल तथा 16 वर्षीय अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त किये गये वाहन ब्लेक स्प्लेंडर मोटर सायकिल एवं नीले रंग की एक्सेस एवं छीनी हुई सोने की दो चैन, एक मंगलसूत्र वजनी  करीब तीन तौले की कीमती डेढ़ लाख रूपये की जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर किया गया।

       शातिर लुटेरों की पतासाजी कर गिरफ्तारी एवं पूछताछ कर छीनी हुई सोने की दो चेन एवं मंगलसूत्र बरामद करने में थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गुलानी, कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक श्री अमित जैन, उप निरीक्षक श्री नरोत्तम तेकाम, सहायक उप निरीक्षक श्री संतराम बागरी, सउनि श्री टेकचंद शर्मा, प्रधान आरक्षक श्री विष्णु पाण्डेय, प्रधान आरक्षक श्री स्वदेश, आरक्षक श्री लालजी यादव, श्री पंकज, श्री रंजीत, श्री हरिओम, श्री महेश, श्री रंजीत, श्री विनोद, श्री चंदन, श्री रामजी पाण्डेय, की सराहनीय भूमिका रही तथा थाना हनुमानताल के आरक्षक श्री महेंद्र सिंह  बिस्ट, श्री समरेंद्र प्रसाद, श्री चन्द्रभान सिंह, श्री सौरभ तिवारी एवं आरक्षक श्री रमेश पासी की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today