-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
26 को बसों की हड़ताल
छतरपुर जिला बस आपरेटर ऐसोसिऐशन छतरपुर की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें बस आपरेटर ऐसोसिऐशन ने सरकार से अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की। एवं देश व्यापी केट के बन्द के समर्थन में एवं प्रदेश यूनियन के आहवान में 26 फरवरी को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष राजा प्रदीप सिंह एवं सचिव उमेश अग्रोहा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विगत तीन वर्षों से बसों की यात्रा करने वाले यात्रियों से किराया वृद्धि नही की गई वर्ष 2018 में जब किराया वृद्धि की गई थी। जब डीजल की दरें म0प्र0 में 65.05 पैसे थी, वर्तमान में 90 रूपये है, इस बेतहाशा डीजल की कीमतों की वृद्धि से बसों का व्यापार बहुत बुरी तरीके से घाटा में चल रहा है। इसलिये हम सभी बस ऑनर चाहते है कि बसों का किराया बड़ाया जाये। इसी प्रकार डीजल और पेट्रोल को जी.एस.टी. के दायरे में लाया जाये एवं बसो के पार्टस तथा टायर आदि में लगने वाली जी.एस.टी. की दरें कम की जाये। शासन द्वारा चेकिंग के नाम पर बसों से वेबजह जुर्माना की वसूली की जा रही है। एवं हाल ही में मध्य प्रदेश शासन द्वारा ओवर लोडिग करने पर बसों के परमिट निरस्त करने के आदेश जारी किये है। जिससे बेवजह चेकिंग कर जबरन वसूला जा रहा जुर्माना बंद किया जाये एवं परमिट निरस्त का आदेश वापिस लिया जाये। उक्त मागों का शीर्घ निराकरण करने एवं प्रदेश यूनियन के समर्थन में छतरपुर जिला बस एसोसिऐशन दिनांक 26/02/2021 प्रात: से 27 / 02/2021 प्रात: तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेगी। ऐसोसिऐशन ने सरकार से मांगें माने जाने का आग्रह करते हुए निवेदन किया है कि हमारे व्यवसाय की कमर टूट चुकी है। इसलिए हम समस्त बस व्यापारी हड़ताल करने के लिये मजबूर हो चुके है। यदि शासन ने हमारी मांगों पर कार्यवाही नहीं की तो हम जिले में अनिश्चितकालीन बसों का संचालन पूर्णत: बंद करेगें जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।




Leave a Reply