-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
डॉ. नीरजा गुप्ता ने संभाली सांची विश्वविद्यालय की कमान
डॉ. नीरजा ए. गुप्ता ने सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. गुप्ता ने भोपाल पहुंचकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में पद संभाला। कुलसचिव श्री अदिति कुमार त्रिपाठी व उपकुलसचिव श्रीमति वंदना जैन ने नवागत कुलपति महोदया का स्वागत कर पदभार ग्रहण की औपचारिकताएं पूर्ण कराईं।
सांची विश्वविद्यालय से पूर्व डॉ. नीरजा ए. गुप्ता गुजरात अहमदाबाद के खानपुर स्थित भारतीय विद्या भवन के आर.ए कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रोफेसर व प्राचार्य के पद पर सेवाएं दे रही थीं।
डॉ. गुप्ता को गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू एवं कश्मीर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों में मुख्य निदेशिका के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
डॉ. गुप्ता 2006 से 2012 तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय के विदेश शिक्षा कार्यक्रम की सलाहकार भी रह चुकी हैं। उन्होंने 1992 में मेरठ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की थी। वे हिंदी, संस्कृत, गुजराती, मराठी, असमिया के अतिरिक्त उर्दू भाषा का भी ज्ञान रखती हैं। साथ ही साथ प्राकृत जैसी प्राचीन भारतीय भाषा में भी उन्हें महारथ हासिल है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ डॉ गुप्ता रूसी भाषा पर भी विद्वता रखती हैं और वे अकादमिक कार्यक्रमों हेतु 42 देशों की यात्राएं कर चुकी है। डॉ गुप्ता 16 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से भी जुड़ी हुई हैं।




Leave a Reply