कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए प्राणपण से जुटें : सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के अजा मोर्चा कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार करने में प्राण-प्रण से जुट जाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का काम करें।

पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। दलित शोषित वर्ग के अंतिम व्यक्ति सहित सभी वर्गो तक भाजपा के जनहितैषी कार्यो को पहुंचाया था। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव ने कहा कि मोदी सरकार ने नए कृषि संबंधी कानूनों के जरिए बिचौलियों की दुकान बंद करने का काम किया है। यह कानून प्रत्येक दृष्टि से किसानों के हित में हैं। जिले के मोर्चा कार्यकर्ताओं को हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को एक वकील की भांति मजबूती से जनता के सामने रखने का काम करना है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री अनिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्णा बघेल, श्री अजय दिशोरिया, श्री दीपक भन्नारे, श्री सचिन वर्मा, श्री रेवाराम, श्री अनिल मालवीय सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today