-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अध्यक्ष पद की गरिमा को देखते हुए अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेंगे: कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की इंदौर में मीडिया से चर्चा: -विधानसभा अध्यक्ष के लिए हमेशा से परंपरा रही है कि अध्यक्ष सत्ताधारी दल का होता है और उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है।पिछली बार जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी , भाजपा ने इस परंपरा के विपरीत अपना उम्मीदवार खड़ा किया।तब हमने उनसे आख़री मिनट तक कहा था कि आप इन परंपराओं को समाप्त मत करें लेकिन उन्होंने परंपराओं को नहीं माना लेकिन उन्होंने जब नहीं माना तो हमने मतदान करवाया , जब उन्होंने इस परंपरा का निर्वहन नहीं किया ,तब हमने यह निर्णय लिया कि अब हम उपाध्यक्ष के लिए भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे ,हमें मजबूर होकर उपाध्यक्ष का भी उम्मीदवार खड़ा करना पड़ा।
इस बार हमने आज सुबह मीटिंग की और निर्णय लिया कि हमें भाजपा की नकल नहीं करना है।हम अध्यक्ष पद की गरिमा को देखते हुए अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेंगे ,इसलिए हम कोई अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रहे हैं ,हम संसदीय परंपराओं और अध्यक्ष पद की गरिमा का सम्मान करते हैं।
-उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा को तय करना है कि क्या करना है ?
-आज भाजपा सिद्धांतों को देशभर में नकार रही है ,संसदीय परंपराओं को किनारे कर रही है ,आज वह धनबल और कलाकारी की राजनीति पर उतर आए हैं , यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है।
-भाजपा हर क्षेत्र में निजीकरण ला रही है ,आज कृषि क्षेत्र में भी वो प्राइवेट सेक्टर लाना चाहते हैं।
-यह तीन काले कानून जो है , यह एमएसपी को ख़त्म करेंगे , मंडी व्यवस्था को ख़त्म करेंगे , जमाखोरी – कालाबाज़ारी को बढ़ावा देंगे , किसान व खेती को बर्बाद करेंगे।
-मध्यप्रदेश में कांग्रेस सक्रिय रूप से विपक्ष की अपनी जवाबदारी निभा रही है , हमने कल पेट्रोल-डीजल को लेकर बंद कराया ,हमने किसानों के समर्थन में राजभवन का घेराव किया , हम लगातार जनता की लड़ाई लड़ रहे है।
-साढ़े 11 माह की मेरी सरकार ने जो किया , उसकी प्रदेश की जनता गवाह है।
-पूर्व में भी यह बात स्पष्ट कर चुका हूँ कि मै मध्यप्रदेश में ही रहूंगा।
-अवैध उत्खनन ,शराब ,महिलाओं पर अत्याचार यह वर्तमान भाजपा सरकार का सिस्टम बन गया है।
-मध्य प्रदेश की राजनीति को भाजपा ने देश भर में सौदेबाज़ी से कलंकित किया है।आज राजनेताओं को लोग संदेह की दृष्टि से देखते हैं।
-पांडिचेरी के मुद्दे पर बोले -बाबासाहेब अंबेडकर ने कभी नहीं सोचा होगा कि इस प्रकार की राजनीति देश में होगी।
-राजनीति एक व्यवसाय के सवाल पर बोले – 70 साल से यह नहीं था ,यह केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद पिछले 3 साल से ही शुरू हुआ है।
-हम ऐसी राजनीति ना करना चाहते है और हमारा ना इसमें विश्वास है।मैं भी चाहता तो ऐसी सौदेबाजी की राजनीति कर सकता था ,अपनी सरकार बचा सकता था लेकिन मैंने प्रदेश को कलंकित नहीं किया।
-हमारी नगरीय निकाय चुनाव को
लेकर रणनीति स्पष्ट है कि हम तेरा-मेरा नहीं देखते हुए ,जीतने वाले ,योग्य लोगों को टिकट देंगे।
-माफिया अभियान पर बोले कि – हमारा माफिया अभियान निष्पक्ष था , किसी को दुर्भावना से टार्गेटेड नहीं था।इसकी गवाह ख़ुद प्रदेश की पुलिस है।मैंने कहा था कि मुझसे मत पूछना ,जो भी ऐसे तत्व हैं ,उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करो। किसी भी माफिया को मत बख्शो , भले वो किसी से भी जुड़ा हो।
भाजपा का माफिया अभियान टारगेटेड है , इन्होंने इसे लोगों को दबाने का अभियान बना दिया है ,लोगों को डराने का बयान बना दिया है।
-हमारा भी प्रयास है कि इन चुनावों में युवाओं को चुनाव में आगे लाया जाए ,उन्हें मौका दिया जाए।




Leave a Reply