-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रदेश अध्यक्ष 23 कटनी एवं 24 को सतना प्रवास पर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 23 को कटनी एवं 24 फरवरी को सतना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों एवं विद्वतजन सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में संवाद करेंगे।
श्री विष्णुदत्त शर्मा 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे कटनी जिले के ग्राम पिपरौंदा पहुंचकर कृषि विज्ञान भवन पिपरौंध का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्षों की बैठक एवं दोपहर 1.30 बजे प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे पंजाबी धर्मशाला में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा शाम 4.15 बजे दिव्यांचल गार्डन में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 6 बजे झिंझरी के लाइम सिटी विद्यालय में विद्वतजन सम्मेलन में शामिल होंगे।
श्री शर्मा 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे सतना सर्किट हाउस में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक एवं दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे कश्यप मैरिज गार्डन में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे होटल भरहुत में विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।




Leave a Reply