-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रेत माफियाओं के आगे बौने साबित हो रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी
हरपालपुर क्षेत्र के अलीपुरा और करारा गंज से निकलने वाली रेत पर खनिज माफियाओं द्वारा प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है जबकि वैधानिक रूप से ओवरलोड बिना पेट पास एवं बिना रजिस्ट्रेशन ट्रैक्टर पर बालू का परिवहन पूर्णता प्रतिबंधित है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनिज माफियाओं द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को मोटी रकम देकर अवैध रूप से रेत का दिनदहाड़े खुलेआम परिवहन किया जा रहा है.
इसमें पुलिस प्रशासन राजस्व एवं खनिज माफिया मूकदर्शक बना इस अवैध रेत के कार्य में संलिप्त नजर आ रहा है. इन अवैध रेत माफियाओं के अवैध परिवहन पर कोई कार्यवाही ना होने से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है और अवैध रूप से परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को भी नहीं रोका जा सकता है. विगत दिनों उत्तर प्रदेश की चौकी सौरा पर ट्रैक्टर को रोके जाने के कारण हड़कंप मच गया था लेकिन कहते हैं सिस्टम चलने में देर नहीं लगती है और सभी नियमों को ठेंगा दिखाते खुलेआम रेत का परिवहन प्रशासन की कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है इसमें जिले के सफेदपोश नेताओं का भी हाथ है इस कारण इस अवैध परिवहन पर कार्यवाही ना होने से प्रशासन बौना साबित हो रहा है.




Leave a Reply