-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
महंगाई के विरोध में प्रदेश बंद जन-जन का आन्दोलन है: कांगे्रस
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार 20 फरवरी, 2021 को आधे दिन (दोपहर 2 बजे तक) का प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है।
नाथ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की बेलगाम कीमतों ने प्रदेश के हर वर्ग, हर व्यक्ति एवं हर परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि एवं अनियंत्रित महंगाई के खिलाफ 20 फरवरी का यह आन्दोलन जन-जन का आन्दोलन है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आव्हान पर किया जा रहा यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। दूध, अखबार, दवा दुकानों एवं अस्पतालों को इस बंद से मुक्त रखा जायेगा।श्री शेखर ने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बंद का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए दिनांक 18 एवं 19 फरवरी को 5-5 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर शहर एवं आसपास के प्रमुख बाजारों, मंडियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य क्षेत्रों के लोगों से संपर्क करेंगे और 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद के लिए समर्थन मांगेंगे।श्री शेखर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता 19 फरवरी को सरकारी एवं निजी दफ्तरों, शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों से भी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद का समर्थन करने का विनम्रता पूर्वक आग्रह करेंगे। काॅलोनियों, मोहल्लों एवं अन्य रहवासी क्षेत्रों में जाकर भी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक यदि बेहद जरुरी न हो तो अपनी कार एवं दोपहिया वाहन घरों से नहीं का अनुरोध किया जावेगा। व्यावसायिक (ट्रक, बस, टैक्सी, आॅटोरिक्शा) वाहन मालिकों से भी एक दिन पूर्व संपर्क कर 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक अपने वाहन नहीं चलाने का अनुरोध किया जावेगा। श्री शेखर ने कहा कि इस प्रदेश व्यापरी बंद के माध्यम से प्रदेश की जनता के सहयोग से हम प्रदेश की और देश की सोयी हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे तथा बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेण्डर की कीमतों को कम करने एवं महंगाई कम करने की मांग करेंगे।




Leave a Reply