आठ मार्च को शुरू होंगी प्रदेश के सात सौ थानों में ‘’उर्जा महिला हेल्‍प डेस्‍क’’

प्रदेश में म‍हिला अपराधों की रोकथाम के लिए सात सौ महिला हेल्‍प डेस्‍क की स्‍थापना की जाएगी। नई व्‍यवस्‍था को लेकर डीजीपी विवेक जौहरी ने आज मैदानी अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्‍यम से चर्चा की। जानकारी के अनुसार इस डेस्‍क का गठन तीन श्रेणियों में होगा। जिन थाना क्षेत्रों में महिला अपराधों की संख्‍या अधिक होगी, वहाँ अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। महिला प्रकोष्ठ से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं।

इसके तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ 8 मार्च (राष्ट्रीय महिला दिवस) को किया जाना है। 700 महिला डेस्क को उर्जा महिला हेल्‍प डेस्‍क के नाम से जाना जाएगा। इस डेस्क को महिला अपराधों की संख्या के आधार अ, ब और स श्रेणी में बांटा गया है। इस संबंध में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों से डीजीपी जौहरी ने चर्चा की। एक वर्ष में 75 से अधिक महिला अपराध होने वाले थाना क्षेत्र की डेस्क को अ श्रेणी में रखा जाएगा। यहां एक महिला उपनिरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक वर्ष में 40 से 75 महिला अपराधों पर डेस्क को ब श्रेणी में रखेंगे यहां महिला उप निरीक्षक या सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक या आरक्षक के चार पद रहेंगे। स श्रेणी में वह डेस्क रहेगी, जहां प्रतिवर्ष 40 से कम शिकायतें आती हैं। यहां महिला उप निरीक्षक या प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तीन पद रहेंगे। संबंधित थाने के थाना प्रभारी महिला डेस्क के प्रभारी रहेंगे। महिला डेस्क पर पदस्थ महिला अधिकारी संचालक होगी। प्रधान आरक्षक डेस्क के समन्वयक रहेंगे। 20 फरवरी तक डेस्क के लिए अलग से कक्ष और संसाधन की व्यवस्था करना होगी। महिला डेस्क पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

      इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक महिला अपराध श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक योजना श्री अनिल कुमार, पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध श्रीमती दीपिका सूरी एवं अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today