मातृ-पितृ पूजन दिवस पर कोरोना वारियर्स डॉ. रचना का सम्मान

मातृ-पितृ पूजन दिवस के मौके पर अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली की इकाई आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब की डायरेक्टर अर्चना भरत चौरसिया के निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना वारियर्स डॉ. रचना चौरसिया का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया गया।

उल्लेखनीय है कोरोना काल में डॉ. रचना चौरसिया ने उत्कृष्ट कार्य करके लोगों को तत्परता से इलाज मुहैया कराके पीडि़त मानवता की सेवा की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु चौरसिया ने की। इस मौके पर रश्मि चौरसिया, ज्योति चौरसिया, सुनीला चौरसिया, निधि चौरसिया, प्रीति चौरसिया, दुर्गा चौरसिया, स्वाति चौरसिया, राजकुमारी चौरसिया, शुभांगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today