मीडिया के हर माध्यम से आदिवासी वर्ग को जोड़ने की आवश्यकता है: भूपेन्द्र गुप्ता

प्रदेश कांगे्रस आदिवासी कांगे्रस द्वारा आज प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में वैचारिक एवं बौद्विक मंथन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। आदिवासी कांगे्रस के अध्यक्ष अजय शाह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में आदिवासी कांगे्रस के पदाधिकारियों एवं आदिवासी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये तथा आदिवासी वर्ग की समस्याओं से उपस्थितजनों को अवगत कराया। 

शाह ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आदिवासी कांगे्रस की संगठनात्मक स्थिति मजबूत करने पदाधिकारियों को धरातल पर आकर समाज हित में काम करना चाहिए। आदिवासी के महत्व को समझना होगा। कांगे्रस ने आदिवासी वर्ग के लिए जो भी योजनाएं बनाये हैं उसे पूरा किया है। आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं वे इस वर्ग का दोहन कर रहे हैं, उसके साथ कुठाराघात कर रहे है। हमें जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ना है। जंगलों को काटा जा रहा है, जमीनों को उद्योग पतियों को बेचने का काम किया जा रहा है। आदिवासियों को जंगलों से खदेड़ा जा रहा है। आदिवासी कांगे्रस की कार्यशाला में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के उपयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश कांगे्रस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आदिवासी समाज को मीडिया से जुड़कर अपनी बात रखनी चाहिए। मीडिया ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे आदिवासी समाज जागरूक होकर अपने हितों की रक्षा हेतु आवाज उठा सकता है। युवा कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष एवं आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासी वर्ग को अपनी ताक पहचाननी होगी, आज हमारे समाज में क्रांति शुरू हो चुकी है, केवल जागृत करने की आवश्यकता है। प्रदेश में 46 आदिवासी जनजातियां हैं, सबकी अपनी-अपनी समस्याऐं हैं। लेकिन हमारा समाज परिवर्तित हो रहा है, वह हर चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार है। जब-जब प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई है आदिवासी वर्ग के साथ कुठाराघात किया गया है। आदिवासी वर्ग के हजारों स्कूल बंद कर दिये। कांगे्रस ने निरंतर हमारे लिए लड़ाई लड़ी है और हमें कांगे्रस के माध्यम से अपने हितों की लड़ाई लड़ना है। आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं वे आदिवासी वर्ग को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। श्री भूरिया ने आदिवासी समाज को कांगे्रस में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिये जाने का आग्रह किया, जिसका लाभ कांगे्रस को अवश्य मिलेगा। आदिवासी समाज यदि मिलकर काम करें तो ऐसी कोई चुनौती नहीं जिस पर हम विजय नहीं पा सकते।समाजसेवी अनिल गर्ग ने प्रदेश में पांचवी अनुसूची के क्षेत्र और आदिवासी संगठनों की उपस्थिति, पेशा कानून के परिपे्रक्ष्य तथा वनाधिकार कानून पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आदिवासी वर्ग में जागृति लाने अपने हितों के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया।कांगे्रस विधायक डाॅ. हीरालाल अलावा ने कहा कि आदिवासी वर्ग को शिक्षा पर जोर देना चाहिए, उन्हंे मुख्यधारा से जुड़कर आगे आना होगा। कृषक, मजदूर एवं कर्मचारी संगठन की समीक्षा होना चाहिए। आदिवासी कांगे्रस के समन्वयक डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि इस आदिवासी वर्ग का नेतृत्व पूरे प्रदेश में हम सब मिलकर करेंगे, उनकी उन्नति और हितों के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा। आदिवासी वर्ग के नेता सुनील आदिवासी ने कार्यशाला के माध्यम से सहरिया जन जाति, अति पिछड़ी जनजाति को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिये जाने का आव्हान राज्य सरकार से किया है। पर्यावरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद कुमरे ने जल, लंगल, जमीन की सुरक्षा और बचाव पर कार्यशाला में प्रकाश डाला। आर.बी.बट्टी ने सहकारिता आंदोलन में आदिवासी वर्ग का नेतृत्व और उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन पुनः पुर्नस्थापित कर आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं में आदिवासी समाज को सदस्य संख्या के आधार पर अनुसूचित जनजजाति क्षेत्रांे में नेतृत्व प्रदान करने, समाज को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। आदिवासी नेता विनोद इरपांचे ने भी पदाधिकारियों से कहा कि इस वर्ग के माध्यम से कांगे्रस का विस्तार कर हमें आदिवासी वर्ग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, समाज के लोगों में विश्वास पैदा करना है। आदिवासी कांगे्रस के महामंत्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला मंे विचार मंथन के दौरान प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, मृणाल पंत सहित प्रदेश से आये आदिवासी कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today