-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
वरिष्ठ कवि बलराम गुमास्ता हुए सम्मानित
वरिष्ठ कवि बलराम गुमास्ता को प्रतिष्ठित “अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण सम्मान–2021” मिला विश्व रंग’ अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव आयोजन समिति के सम्मानित सदस्य एवं वरिष्ठ कवि बलराम गुमास्ता को प्रतिष्ठित “अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण” से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ कवि-कथाकार, विश्व रंग के स्वप्नदृष्टा एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे जी, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिंदी भवन के मंत्री संचालक वरिष्ठ साहित्यकार श्री कैलाश पंत जी,कला, साहित्य एवं संस्कृति के लिये 58 वर्षों से सक्रिय अभिनव कला परिषद के संस्थापक सचिव, श्री सुरेश तातेड़ जी एवं संयोजक डॉ. रामवल्लभ आचार्य जी द्वारा श्री बलराम गुमास्ता जी को शाल,श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री बलराम गुमास्ता का देश भर में चर्चित काव्य संग्रह “कवि कपूत” आईसेक्ट पब्लिकेशन की पहली पुस्तक थी।
विश्व रंग, वनमाली सृजन पीठ, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, आईसेक्ट समूह के समस्त विश्वविद्यालय, समस्त वनमाली सृजन केंद्रों एवं साहित्य, कला संस्कृति की सभी सहयोगी संस्थाओं की और से श्री बलराम गुमास्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।




Leave a Reply