-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मध्यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 22 फरवरी से
मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र 22 फरवरी से आरंभ होकर 26 मार्च, 2021 तक चलेगा । राज्यपाल द्वारा अनुमोदित अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई ।
विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार विधान सभा के इस 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी । सत्र की शुरूआत राज्यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी । इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे ।
इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी,2021 तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 11 फरवरी,2021 तक प्राप्त की जावेंगी । जबकि स्थगन प्रस्ताव,ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम-267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 16 फरवरी,2021 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी । उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का यह अष्टम सत्र होगा ।




Leave a Reply