-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
बेटियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा सरकारः विष्णुदत्त शर्मा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस मामले में सरकार न कभी समझौता करेगी, न पीछे हटेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा यौन शोषण मामले की पीड़ित बच्ची की मौत की जांच एसआईटी से कराए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि यौन शोषण पीड़िता बच्ची की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद घटना है। श्री शर्मा ने कहा कि इस मामले में जिस तत्परता से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एसआईटी जांच की बात कही है, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार एक पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने तथा इस घटना के दोषियों को सामने लाने, उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए संकल्पित है। श्री शर्मा ने कहा कि इस घटना को राजनीतिक चश्मे से देखने वालों को यह बात याद रखनी चाहिए कि श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ही देश में पहली बार दुष्कर्मियों को फांसी देने का प्रावधान किया था। इसलिए सरकार की नीयत पर सवाल उठाने का कोई आधार ही नहीं बचता।




Leave a Reply