भोपाल राउंड टेबल 257 और पीएनजी ने शासकीय स्कूल मंडीदीप को दीं सौगाते

भोपाल राउंड टेबल की ओर से किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में पीएनजी शिक्षा मिशन के सहयोग से शासकीय स्कूल मंडीदीप पोलाहा को कई सौगातें दी गई हैं। शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभिनव प्रयास किया गया है। इसके तहत 3 क्लासरूम्स और 2 टॉयलेट ब्लॉक छात्रों के लिए स्कूल में बनवाए गए हैं। साथ ही फर्निचर के सामान भी डोनेट किया गया है।

उद्घाटन विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने भोपाल राउंड टेबल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि की रूप में पीएनजी मंडीदीप के प्लांट हैड माहिम अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस मौके पर भोपाल राउंड टेबल के चेयरमैन सचिन अग्रवाल, सेक्रेटरी सन्मीत बग्गा, प्रोजेक्ट कन्वीनर दीपेश असनानी और एरिया 17 के चेयरमैन विनय अग्रवाल उपस्थित रहे। इस प्रयास के लिए भोपाल राउंड टेबल के पब्लिसिटी कन्वीनर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने भी सदस्यों को बधाई दी दी और आगे कहा कि भोपाल राउंड टेबल अपने सभी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे विस्तार देता रहेगा व ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today