-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन पर करेंगे विचार : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिजियोथैरेपी के लिए पृथक परिषद की स्थापना पर विचार करेंगे। कोरोना काल में एलोपैथी के साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता का अनुभव किया गया। इस नाते इन चिकित्सा पद्धतियों का रोगों से बचाव में बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान आज आरोग्य भारती के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य जागरण क्षेत्र में आरोग्य भारती महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही है। संस्था द्वारा फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन का सुझाव महत्वपूर्ण है। फिजियोथैरेपी का विकास जनहित में आवश्यक है। मध्यप्रदेश में इस पद्धति को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दिशा में विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मधुसूदन देशपांडे, डॉ. अशोक वार्ष्णेय, श्री अभिजीत देशमुख और श्री सुमित राना शामिल थे।




Leave a Reply