-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
उमेश तिवारी को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा
पन्ना अजयगढ़ तहसील अंतर्गत लोकायुक्त सागर की टीम ने उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेडे़ विपुस्था के निर्देशन में एक लाख की रिश्वत लेते अजयगढ तहसीलदार उमेश तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया हैं।
सागर लोकायुक्त पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता अंकित मिश्रा पिता राजकुमार मिश्रा 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 अजयगढ़ जिला पन्ना की शिकायत पर कार्यवाही को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि मेरे चाचा के प्लाट पर मकान निर्माण की अनुमति देने के एवज में प्रभारी तहसीलदार द्वारा एक लाख रूपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि तहसीलदार उमेश तिवारी ने एक लाख रूपये की मांग को पूरा करने के लिए रेस्ट हाऊस के कमरा नम्बर 3 में बुलाया, शिकायतकर्ता एक लाख रूपये लेकर रेस्ट हाऊस के कमरा नं. 3 में पहुंचा और जैसे ही रूपये दिये तत्काल लोकायुक्त की सजग टीम ने तहसीलदार उमेश तिवारी 29 वर्ष को रंगे हाथों धर दबोचा। लोकायुक्त टीम का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेडे़ विपुस्था सागर, आशुतोष व्यास सहित कई लोग शामिल थे।




Leave a Reply