-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
निधि समर्पण अभियान में विष्णुदत्त शर्मा व सिंधिया ने दी राशि
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु शर्मा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए राशि भेंट की। सिंधिया ने पांच लाख रुपए की राशि ग्वालियर में भेंट की।
श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने अपने एक माह के वेतन 1लाख रुपये एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा ने अपने एक माह के वेतन 61 हजार रुपये का चेक रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं निधि समर्पण अभियान के सह प्रमुख श्री ओम प्रकाश सिसोदिया, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री एवं अभियान के प्रांत प्रमुख श्री बृजेश चौहान, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र भार्गव एवं विभाग मंत्री श्री राजेश साहू को सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।




Leave a Reply