भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश हो रहा है शर्मशार: माण्डवी चौहान

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश में महिलाओं, बहू-बेटियों के साथ जो घटित हो रहा है, उसे वह सुनने का नैतिक साहस भी नही जुटा पा रहे हैं और वे महिलाओं की बात सुनते ही पीठ दिखाकर भाग जाते है। जब से भाजपा की सरकार आई तब से प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न, छेड़छाड, ज्यादती की घटनाएं बढ़ रही है।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं का लगातार अपमान हो रहा है, आज मध्यप्रदेश की स्थिति यह है कि यह राज्य महिला उत्पीड़न के मामले में पूरे देश में शर्मशार हो रहा है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं, कही डकैती, लूट, हत्याओं के अपराध घटित हो रहे हैं, तो कहीं बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं। जिन पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है, अपराधी भाजपा सरकार के संरक्षण के चलते अपराध कर फरार हो जाते हैं। पुलिस न तो उन्हंे पकड़ तक नही पाती, और न ही कोई कानूनी कार्यवाही कर पाती है।  विगत दिनों सीधी जिले में निर्भया कांड जैसी गैंगरेप की जघन्य वारदात कर दी गई और खंडवा जिले में 50 वर्षीय दुकानदार ने दुकान आई 13 साल की बच्ची से रेप किया और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान ने कहा कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय के पास गुरूवार को अस्पताल से घर लौट रही महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं उमरिया जिले में नौंवी कक्षा की 13 वषीय बच्ची से नौ लोगों द्वारा दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आयी है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बड़ रहे है बीते पांच दिन में महिलाओं के साथ हैवानियत की यह चैथी घटना घटित हुई है।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान ने कहा कि श्रीमती चैहान ने कहा कि यदि समय रहते प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार कम नही हुए तो महिला कांग्रेस आने वाले दिनो में भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेगी, सरकार, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today