-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सीएम ने रेल मंत्री से की 105 रेलवे फाटकों के स्थान पर आरओबी या अंडरब्रिज बनाने की मांग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। चौहान ने रेल मंत्री गोयलसे चर्चा में प्रदेश के 105 रेलवे फाटकों को बंद कर उन स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) या अंडरब्रिज बनाने की मांग की। इन सभी रेल फाटकों को चिन्हित कर सीएम ने रेल मंत्री को सूची सौंपी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि रेल मंत्री से आग्रह किया है कि अगर वह स्वीकृति दे देंगे तो राज्य सरकार आरओबी के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था करेगी। राज्य सरकार की कोशिश होगी कि 2 साल के अंदर सभी आरओबी और अंडर ब्रिज बन सकें। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है की अंडर ब्रिज रेलवे ही बना लेगा इसमें मध्यप्रदेश का पैसा नहीं लगेगा। चौहान ने कहा कि कोशिश यही है कि आने वाले 2 साल में कोई भी समपार फाटक ना रहे,आरओबी और अंडर ब्रिज बन जाएं जिससे यातायात में कोई परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इसके साथ हमने यह आग्रह भी किया है कि मध्य प्रदेश पिछले साल गेहूं की खरीदी में पंजाब को भी पीछे छोड़ कर नंबर एक स्थान पर रहा। प्रदेश में एक करोड़ 29 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा था, किसानों की मेहनत का परिणाम था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना काल में भी किसानों का एक-एक दाना खरीदा है। मध्यप्रदेश में अभी 84 लाख मैट्रिक टन गेहूं गोदामों, वेयरहाउस में भरा हुआ है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में नया गेहूं आ रहा है इसलिए उसका तेजी से उठाव हो जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि नया गेहूं एमएसपी पर ही खरीदा जाएगा।




Leave a Reply