-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने प्राथमिकताः चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवथाओ को बेहतर बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। चौहान ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नई बिल्डिंग का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
चौहान ने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना ली। उस दौरान मैं कोरोना से पीड़ित था। उसी समय आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को धरातल पर उतारने का मैंने संकल्प लिया। आइएमआर और एमआर को राष्ट्रीय आंकड़ो से नीचे लेकर आना होगा। भारत में 4 वैक्सीन पर और काम हो रहा है। चौहान ने कहा कि इंसान अगर ठान ले तो ब्रह्माण्ड को भी काबू किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण को लेकर हमे सौ फीसदी लक्ष्य हांसिल करना होगा। लक्ष्य पूरे होंगे तभी बच्चों को हम बेहतर भविष्य दे पाएंगे। चौहान ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर शहर में एक शासकीय हॉस्पिटल आइडियल होना चाहिए। जिला अस्पतालों में निजी अस्पतालों की तरह सुविधाएं होनी चाहिए। हमारे पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। आयुषमान भारत से पंजीबद्ध अस्पताल भी बेहतर हो। सभी शासकीय अस्पतालों में डायलिसीस की सुविधा होनी चाहिए। डॉक्टरों के खाली पद को लेकर जताई चिंता भी जाहिर की। कोरोना महामारी को लेकर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को दी सफाई। मुख्यमंत्री ने डॉ. शुभम को भी याद किया और कहा कि कोरोना से बचाव व इलाज में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने काफी बढ़िया काम किया।




Leave a Reply