-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
हरियाणा विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने किया विधानसभा का दौरा
भोपाल में दो दिवसीय प्रवास पर आई हरियाणा विधान सभा की सरकारी उपक्रम समिति के अध्ययन दल के सदस्यों ने आज मध्यप्रदेश विधान सभा का भ्रमण किया तथा विधान सभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह से सौजन्य भेंट की ।
विधान सभा के सामयिक अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा ने हरियाणा विधान सभा की सरकारी उपक्रम समिति के सभापति एवं सदस्यों को नववर्षकी बधाई दी तथा उनका स्वागत किया । प्रारंभ में विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह ने हरियाणा विधान सभा की सरकारी उपक्रम समिति के सदस्यों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा विधान सभा की कार्य-प्रणाली से अवगत कराया । हरियाणा विधान सभा की समिति के अध्यक्ष श्री अशीम गोयल ने समिति एवं विधान सभा की कार्य-प्रणाली से अवगत कराया । बैठक में हरियाणा विधान सभा की सरकारी उपक्रम समिति के सभापति श्री अशीम गोयल,सदस्य श्री राजेश नागर,श्री कुलदीप वत्स,श्री नीरज शर्मा एवं विधान सभा के अधिकारी उपस्थित थे ।




Leave a Reply