किसान आंदोलन की ट्रैक्टर रैली को मिल रहा समर्थन

सरकार के 3 किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों के साथ छतरपुर में भी किसान आंदोलन चल रहा है। छतरपुर के किसानों ने ग्रामीण अधिकार संगठन के तत्वावधान में 13 से छतरपुर के छत्रसाल चौक पर अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा कर दी है। उसके पहले 8 जनवरी से 13 जनवरी तक 6 दिवसीय ट्रेक्टर रैली निकाली जा रही है। ट्रैक्टर रैली को किसानों का भारी समर्थन मिल रहा है, ग्रमण अधिकार संगठन के प्रदेश संयोजक अमित भटनागर ने बताया कि सरकार के तीन कृषि कानूनों जे प्रति किसानों में जबरदस्त आक्रोश है.

किसानों को कानून की सारी बारीकियां भले ही समझ न आती हो पर किसानों को इतना पता है कि ये कानून उनकी फसल का उचित दाम दिलाने की जगह कारपोरेट लूट को बढ़ावा देगा। बब्लू कुशवाहा ने बताया कि किसान आंदोलन से बड़ी संख्या में किसान जुड़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today