उज्जैन पुलिस की कार्यवाही, लगभग 1.44 क्विंटल गांजा बरामद

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र सिंह तथा श्री आकाश भूरिया के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में खाचरौद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध अलग-अलग स्‍थानों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों से 1.44 क्विंटल गाँजा जब्‍त करने में सफलता हासिल की है। साथ ही इन आरोपियों से एक क्रेटा कार, एक ओमनी कार और एक मोटरसाईकिल भी पुलिस ने जब्‍त की है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्री अरविन्द सिंह ने तीन टीमों का गठन किया। टीमों को मुखबिर की सूचना के आधार पर अलग-अलग स्‍थानों पर रवाना किया गया। एक टीम ने नागदा भीकमपुर रोड पर स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर एक ओमनी कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें 36 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसे विधिवत जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में आरोपी ने अपने घर में गांजा रखे होने की बात भी कबूल की। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर से 17 किलोग्राम गाँजा जप्त किया। आरोपी से गांजे के परिवहन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

      इसी प्रकार दूसरी टीम ने जावरा खाचरौद रोड फर्नाजी मंदिर के सामने से मोटरसाईकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्‍जे से बीस किलोग्राम गाँजा प्राप्‍त हुआ। जिसे विधिवत जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्‍य टीम ने मुखबिर से प्राप्‍त सूचना के आधार पर नागदा खाचरौद बायपास रोड पर रिध्दी सिध्दी टाँबा के पास नाकाबंदी कर एक बिना नंबर की कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर 58 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसे विधिवत जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों से उक्त गाँजे के संबंध में पूछताछ करने पर एक आरोपी ने अपने घर में 13 किलोग्राम गांजा रखा हुआ कबूल किया। जिसे पु‍लिस टीम ने विधिवत जप्त किया।

      इस प्रकार पुलिस टीम ने चारों आरोपियों से लगभग 1.44 क्विंटल गाँजा, एक ओमनी कार, एक क्रेटा कार और एक मोटरसाईकिल जब्‍त की है। आरोपियों के विरूद्ध थाना खाचरौद में एनडीपीएस एक्‍ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।  

इस संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी खाचरौद श्री अरविन्द सिंह, उनि. श्री विक्रम सिंह चौहान, श्री आर.के. सिगांवत, श्री के.पी. शुक्ला, सुश्री मोनिका तिवारी, प्रधान आरक्षक  श्री बबलु डागा, आरक्षक श्री नरेन्द्र सिंह, श्री रविदास बैरागी, श्री कृष्णदास बैरागी, श्री मकेश गोयल, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री अजय चोहान, श्री प्रेमसिंह सिगाडे, श्री दिनदयाल धनगर, महिला आरक्षक सुश्री शिवानी वर्मा और आरक्षक चालक श्री उम्मेदराम डिगा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today