-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में रोजगार पखवाड़ा का 12 से
भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक जिले में मॉडल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये गए हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कहा जाता है। भोपाल के होशंगाबाद रोड के स्कोप कैंपस में स्थित पीएमकेके लगातार युवाओं के रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट हेतु कार्य कर रहा है। आईसेक्ट भारत की बड़ी कौशल विकास प्रदाता संस्था है। इसी तारतम्यता को स्थापित करते हुए युवा दिवस 12 जनवरी से संस्था के द्वारा भोपाल जिले के कुशल एवं अकुशल युवाओं के लिए रोजगार पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
केंद्र प्रमुख विकास कुमार पाण्डेय ने बताया कि गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश सहित कई भारतीय कंपनियां इस रोजगार पखवाड़े में शामिल होकर प्रदेश एवं जिले से लगभग 1500 उम्मीदवारों का चयन करेंगी जिनके रहने, खाने, बीमा, वाहन सुविधा एवं आगे की पढ़ाई का ध्यान भी आइसेक्ट संस्था के द्वारा रखा जायेगा। पाण्डेय जी ने ये भी जानकारी दी की शुभारम्भ कार्यक्रम में रोजगार एप्प “avsar” का लोकार्पण भी किया जाएगा जिसको डाऊनलोड करके युवा रोजगार खोजने में मदद प्राप्त कर सकेंगे। पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र भोपाल में कोई भी युवा आकर रोजगार खोजने में सहायता प्राप्त कर सकता है, यह सभी के लिए सदैव खुला है।




Leave a Reply