मुख्यमंत्री सिंगापुर यात्रा में रक्षा मंत्री व उद्योग मंत्री से मिले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेसिंगापुर यात्रा के दौरान रक्षा और उद्योग मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अपने यात्रा को काफी अच्छा बताया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगापुर यात्रा में वहां के उद्योग और वाणिज्य मंत्री एस इसवारन से मुलाकात की। साथ ही वे सिंगापुर के रक्षा मंत्री से भी मिले। उन्होंने बातचीत में मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा की।
मुख्यमंत्री अपनी सिंगापुर यात्रा के तीसरे दिन 14 जनवरी को प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए बिजनेस सेमीनार में भी शामिल होंगे। साथ ही इंटरनेशनल इंटर प्राइजेज (आईई) और सिंगापुर फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करेंगे। वे सेंन्टोसा आईलैंड का भी भ्रमण करेंगे। भारतीय उच्चायुक्त द्वारा उनके सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में शामिल होंगे। 15 जनवरी को सिंगापुर के वरिष्ठ राष्ट्रीय विकास मंत्री लोरेंस वॉग से मुख्यमंत्री की मुलाकात होगी और वे उसी दिन शाम को स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today